लंबे इंतजार के बाद, सैमसंग ने आखिरकार अपने यूजर्स के लिए One UI 7 का स्थिर (Stable) अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट Android 15 पर आधारित है , जाने इसके बारे में पूरा ? 

Galaxy S24 :-Samsung यूजर्स के लिए एक लंबा इंतजार अब खत्म हुआ है। कंपनी ने आखिरकार 7 अप्रैल 2025 को अपने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए One UI 7 का स्थिर (Stable) अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। ये नया अपडेट Android 15 पर आधारित है और इसे कई नए फीचर्स और सुधारों के साथ पेश किया गया है।
हालांकि, शुरुआत में ये अपडेट सिर्फ कुछ चुनिंदा और प्रीमियम डिवाइसेज के लिए ही जारी किया गया था, जैसे:
-
Galaxy S24 सीरीज
-
Galaxy Z Fold 6
-
Galaxy Z Flip 6
लेकिन अब धीरे-धीरे Samsung और भी ज्यादा Galaxy फोन्स और टैबलेट्स के लिए भी यह अपडेट रोलआउट कर रहा है।
किन-किन डिवाइसेज को मिल रहा है One UI 7 का अपडेट?
अगर आप सोच रहे हैं कि आपका Samsung फोन या टैबलेट इस लिस्ट में है या नहीं, तो आपके लिए हमने पूरी लिस्ट नीचे दी है। अगर आपका डिवाइस इसमें है, तो आप Settings > Software update > Download and Install में जाकर चेक कर सकते हैं कि अपडेट आ गया है या नहीं।
इन Samsung डिवाइसेज को मिल रहा है One UI 7 अपडेट:
-
Galaxy S24
-
Galaxy S24+
-
Galaxy S24 Ultra
-
Galaxy S24 FE
-
Galaxy S23
-
Galaxy S23+
-
Galaxy S23 Ultra
-
Galaxy Z Fold 6
-
Galaxy Z Flip 6
-
Galaxy Z Fold 5
-
Galaxy Z Flip 5
-
Galaxy Tab S10+
-
Galaxy Tab S10 Ultra
-
Galaxy Tab S9
-
Galaxy Tab S9+
-
Galaxy Tab S9 Ultra
यह अपडेट धीरे-धीरे पूरी दुनिया में रोलआउट हो रहा है। इसलिए हो सकता है कि आपके डिवाइस तक अपडेट पहुंचने में कुछ दिन या हफ्ते भी लग सकते हैं। अगर अभी नहीं दिख रहा है, तो घबराइए मत, थोड़ी देर इंतजार करें।
Samsung के लिए One UI 7 का सफर आसान नहीं रहा
जहां एक तरफ फैंस को One UI 7 के आने का बेसब्री से इंतजार था, वहीं दूसरी तरफ Samsung ने इस बार अपने यूजर्स को थोड़ा निराश किया है।
असल में, इस बार One UI 7 के अपडेट में कई परेशानियां देखने को मिलीं:
-
बीटा प्रोग्राम में बहुत देरी हुई।
-
बीटा टेस्टिंग बहुत लंबा चला।
-
फाइनल वर्जन आने में उम्मीद से कहीं ज्यादा समय लग गया।
इस लंबे इंतजार ने Galaxy फैंस की सहनशीलता की कड़ी परीक्षा ली। बहुत से लोग उम्मीद कर रहे थे कि Samsung जल्दी अपडेट देगा, जैसा कि वह पिछले कुछ सालों से करता आया था। लेकिन इस बार वैसा नहीं हुआ।
One UI 7 का रोलआउट जुलाई 2025 तक चलेगा!
Samsung ने अपनी जो टाइमलाइन दी है, उसके मुताबिक One UI 7 का रोलआउट जुलाई 2025 तक पूरा होगा। यानी अभी भी कई यूजर्स को अपने डिवाइस पर इस अपडेट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
लेकिन दिक्कत यहां खत्म नहीं होती।
Google ने ऐलान कर दिया है कि Android 16 का स्टेबल वर्जन जून 2025 में रिलीज हो जाएगा। यानी जब तक Samsung सभी डिवाइसेज पर One UI 7 का अपडेट खत्म करेगा, तब तक Android 16 आ चुका होगा। इसका मतलब यह है कि Samsung को तुरंत फिर से One UI 8 पर काम करना पड़ेगा, ताकि वह लेट न हो जाए।
Galaxy यूजर्स कर रहे हैं ब्रांड बदलने पर विचार?
One UI 7 की देरी से कई Galaxy फैंस नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने दूसरी ब्रांड्स जैसे Google Pixel या iPhone पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।
Samsung भी यह बात अच्छी तरह से समझता है। इसीलिए अब कंपनी ने One UI 8 के लिए भी इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर दी है। यानी वह अब कोशिश कर रहा है कि अगली बार यूजर्स को ऐसा लंबा इंतजार न करना पड़े।
Samsung ने आखिरकार One UI 7 का रोलआउट शुरू कर दिया है, जो कि एक राहत की बात है। लेकिन फैंस के बीच जो नाराजगी है, वह भी एक सच्चाई है। आने वाले समय में देखना होगा कि Samsung इस भरोसे को कैसे वापस जीतता है और One UI 8 के साथ कैसा प्रदर्शन करता है।
अगर आपका डिवाइस ऊपर दी गई लिस्ट में है, तो जल्दी से Settings > Software Update > Download and Install चेक करें। हो सकता है कि आपके Galaxy डिवाइस पर भी One UI 7 आ चुका हो!