पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या 20 अप्रैल 2025 को उनके ही घर पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जाने पूरा मामला ? 

Karnataka News:-कर्नाटक पुलिस के जिस अफसर के एक आदेश पर पूरा महकमा एक वक़्त दहशत में आ जाया करता था, उसी अफसर का इतना खौफनाक अंजाम होगा — किसी ने सोचा भी नहीं था। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की, जिनकी हाल ही में बेरहमी से हत्या कर दी गई। और इस सनसनीखेज हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि उन्हें किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी पत्नी पल्लवी ने ही मार डाला।
📌 कैसे हुआ ये कत्ल?
सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा था। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश ने अपनी कुछ संपत्ति किसी रिश्तेदार के नाम कर दी थी, जिससे पल्लवी काफी नाराज़ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहा-सुनी होती थी।
20 अप्रैल की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पहले छोटी-मोटी बहस हुई, फिर बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में ओम प्रकाश ने कथित तौर पर पल्लवी को और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
पल्लवी का दावा है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर दोपहर होते-होते, झगड़ा इतना उग्र हो गया कि पल्लवी ने रसोई में रखे खाना पकाने के तेल में मिर्च पाउडर मिलाकर ओम प्रकाश की आंखों में फेंक दिया।
📌 फिर जो हुआ, वो सुनकर रूह कांप उठे
मिर्च पाउडर पड़ने से ओम प्रकाश तड़पने लगे। इसी दौरान पल्लवी ने रस्सी से उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने पहले कांच की बोतल से हमला किया, और फिर रसोई से चाकू उठाकर ओम प्रकाश के पेट और सीने पर कई वार किए।
खून ज्यादा बह जाने के कारण ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
📌 हत्या के बाद क्या हुआ?
इस खौफनाक वारदात के बाद पल्लवी ने सीधे एक दूसरे आईपीएस अफसर की पत्नी को फोन किया। उसने फोन पर बताया कि उसने अपने पति को मार दिया है।
उस महिला ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ओम प्रकाश के घर पहुंच गई। वहां पुलिस ने पल्लवी और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया।
📌 12 घंटे तक पूछताछ, चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस ने दोनों से करीब 12 घंटे तक लगातार पूछताछ की। इस दौरान पल्लवी ने हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने ऐसा क्यों किया।
पुलिस को ओम प्रकाश के शरीर पर चाकू और कांच की बोतल के कई घाव मिले। पेट और सीने पर गहरे ज़ख्म थे।
📌 किसने दर्ज कराई एफआईआर?
इस मामले में ओम प्रकाश के बेटे ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बेटी का इस पूरी घटना में क्या रोल रहा।
📌 क्यों हुआ था इतना बड़ा झगड़ा?
जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने अपनी कुछ प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार को दे दी थी, जो पल्लवी को पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे।
पल्लवी का कहना है कि ओम प्रकाश उन्हें और उनकी बेटी को बार-बार धमकी देता था। एक हफ्ते से घर में लगातार तनाव था।
📌 पुलिस क्या कह रही है?
पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। हत्या का तरीका बहुत ही बेरहमी भरा है। अभी बेटी की भूमिका भी जांची जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
जिस ओम प्रकाश के सामने कभी कर्नाटक पुलिस लाइनअप में खड़ी हो जाया करती थी, आज उनकी मौत पर पूरा महकमा हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक अफसर जिसने ज़िंदगीभर अपराधियों को पकड़ा, उसकी जान उसके अपने ही घर में इस तरह ले ली गई।