MrBeast यानी जिमी डोनाल्डसन आज के समय में यूट्यूब की दुनिया के सबसे बड़े और सबसे असरदार नामों में से एक हैं। उनकी वीडियोस न सिर्फ करोड़ों लोगों तक पहुँचती हैं, जाने पूरी जानकारी ? 

MrBeast:-MrBeast, यानी जिमी डोनाल्डसन, आज दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं। उनके चैनल पर सबसे ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और वो हर बार कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। उनकी वीडियोस करोड़ों लोग देखते हैं, लेकिन ये सिर्फ किस्मत नहीं है — इसके पीछे उनकी सालों की मेहनत और एक खास सोच है, जिसे वो कहते हैं: “Purple Cow Effect” यानी बैंगनी गाय वाला असर।
अब आप सोचेंगे ये “Purple Cow” क्या चीज़ है?
MrBeast एक पॉडकास्ट में बताते हैं – सोचिए आप सड़क पर गाड़ी चला रहे हैं और एक गाय देखते हैं। आम बात है, है ना? आप उसे देखकर निकल जाएंगे। लेकिन अगर वो गाय बैंगनी रंग की हो, तो आप एकदम चौंक जाएंगे – “अरे ये क्या! ये तो मैंने कभी नहीं देखा।” आप उसे भूल नहीं पाएंगे, शायद अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बताएंगे, और सालों बाद भी याद रहेगा कि आपने कभी एक बैंगनी गाय देखी थी।
बस यही MrBeast का कंटेंट बनाने का तरीका है। उनका मानना है कि अगर आप चाहते हैं कि लोग आपका वीडियो देखें, तो वो कुछ ऐसा होना चाहिए जो लोगों ने पहले कभी ना देखा हो। ऐसा कंटेंट जो भीड़ से हटकर हो, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे, और जिसे देखे बिना लोग रह ना सकें।
अब सवाल उठता है – ऐसा करना आसान है क्या?
बिल्कुल नहीं।
MrBeast खुद कहते हैं कि जो चीज़ें पहले कभी नहीं की गईं, वो आमतौर पर इसलिए नहीं की जातीं क्योंकि वो बहुत मुश्किल होती हैं। लेकिन अगर आप उनमें हाथ डालते हैं, अगर आप उस मुश्किल रास्ते पर चलने को तैयार हैं, तो वहीं से “Purple Cow Effect” निकलता है – वहीं से वो कंटेंट आता है जो वायरल हो जाता है।
वो कहते हैं कि आपको खुद को तैयार करना होगा मुश्किल काम करने के लिए, नए और अनदेखे आइडिया के पीछे भागने के लिए। वही सबसे अलग बनाता है, वही वायरल बनाता है।
सोशल मीडिया पर ज़्यादातर चीज़ें क्यों स्क्रोल कर दी जाती हैं?
क्योंकि वो सब कुछ एक जैसा होता है। वही ट्रेंड, वही स्टाइल, वही आइडिया। लेकिन जब कोई MrBeast जैसा कुछ अनोखा करता है – जैसे $1 मिलियन चैलेंज, असली स्क्विड गेम, या घर के अंदर जंगल बना देना – तो लोग हैरान रह जाते हैं। वो रुकते हैं, क्लिक करते हैं, शेयर करते हैं और भूलते नहीं हैं।
अगर आप भी कंटेंट बनाते हैं, चाहे यूट्यूब हो, इंस्टाग्राम हो या कोई और प्लेटफॉर्म – तो ये सोचिए:
“क्या मैं लोगों को वही दिखा रहा हूँ जो सब दिखा रहे हैं, या कुछ ऐसा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा?”
क्योंकि MrBeast की तरह अलग दिखने के लिए, आपको पहले खुद अलग सोचना होगा।