PUBG Mobile 3.7 अपडेट आज होगा रोलआउट, नए फीचर्स और गोल्डन डायनेस्टी थीम मोड के साथ मिलेगा नया एक्सपीरियंस!

PUBG Mobile के दीवानों के लिए खुशखबरी! PUBG Mobile 3.7 अपडेट आज यानी 7 मार्च 2025 से रोल आउट होना शुरू हो गया है। जाने इस फीचर्स के बारे में ? PUBG Mobile

PUBG Mobile:-PUBG खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! PUBG Mobile 3.7 अपडेट आज यानी 7 मार्च 2025 से आना शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस गेम के फैन हैं, तो आपको इस नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार होगा। और क्यों न हो? इस बार अपडेट में ऐसे नए फीचर्स और कंटेंट जोड़े गए हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना देंगे।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट में क्या नया मिलेगा?

इस अपडेट में नया गोल्डन डायनेस्टी थीम मोड लाया गया है, जो गेम को और रोमांचक बना देगा। इसके अलावा गेमप्ले में कई सुधार किए गए हैं, जिससे गेम और स्मूद चलेगा। नए अपडेट में एक्स्ट्रा मैप, बग फिक्स और ग्राफिक्स में भी सुधार किया गया है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

Buy ON Flipkart Top 100 Earphones Starting @ Rs 699

PUBG Mobile 3.7 अपडेट कब और कैसे मिलेगा?

  • 7 मार्च से अपडेट का रोलआउट शुरू हो गया है, लेकिन यह सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा।
  • Android यूजर्स को अपडेट पहले मिलेगा, जबकि iPhone (iOS) यूजर्स को कुछ घंटे बाद यह अपडेट मिलेगा।
  • अपडेट मिलने में आपके देश और डिवाइस के हिसाब से थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए, अगर अभी तक आपको अपडेट नहीं दिख रहा है, तो चिंता मत करें।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

आप इस अपडेट को Google Play Store, Apple App Store, Huawei App Gallery, Samsung Galaxy Store और PUBG Mobile की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपडेट डाउनलोड करने का आसान तरीका:

  1. Google Play Store / App Store खोलें।
  2. सर्च बार में PUBG Mobile टाइप करें।
  3. अगर अपडेट उपलब्ध है, तो “Update” बटन दबाएं।
  4. डाउनलोड पूरा होने के बाद गेम को ओपन करें और नए फीचर्स का मजा लें!

अगर अपडेट नहीं दिख रहा है, तो कुछ देर बाद फिर से चेक करें, क्योंकि यह सभी के लिए अलग-अलग समय पर रोल आउट होगा।

PUBG Mobile 3.7 अपडेट गेम में नए थीम मोड, गेमप्ले एन्हांसमेंट और एक नया मैप लेकर आया है, जिससे गेमिंग का मजा दोगुना हो जाएगा। अगर आप भी PUBG के फैन हैं, तो जल्द से जल्द इस अपडेट को इंस्टॉल करें और नए फीचर्स का आनंद लें!

Min 50% Off On Sport Shoes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *