Antrum Movies:-अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और सबसे डरावनी फिल्म देखने की चाह रखते हैं, तो Antrum: The Deadliest Film Ever Made के बारे में जरूर सुना होगा। जाने इस मूवी के बारे में ? 

Antrum Movie:-क्या आपने कभी किसी ऐसी फिल्म के बारे में सुना है जिसे देखने के बाद लोगों की जान चली गई? जी हां, आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक और श्रापित फिल्म कहा जाता है। इस फिल्म का नाम ‘Antrum: The Deadliest Film Ever Made’ है। इस फिल्म को लेकर कई डरावनी कहानियां जुड़ी हैं, जो इसे और भी रहस्यमय बना देती हैं। कहा जाता है कि इस फिल्म को देखने के बाद कई लोग रहस्यमय तरीके से मारे गए और जिन कारणों का आज तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला।
फिल्म की कहानी क्या है?
‘Antrum’ की कहानी दो भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों का पालतू कुत्ता मर जाता है, जिससे वे बहुत दुखी हो जाते हैं। वे मानते हैं कि उनका कुत्ता नरक में चला गया है, इसलिए वे उसकी आत्मा को बचाने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इस सफर के दौरान वे जंगल में एक गड्ढा खोदते हैं, जिसे नरक का द्वार बताया जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अजीब और डरावनी घटनाएं घटने लगती हैं।
फिल्म के कुछ सीन इतने भयानक हैं कि दर्शकों पर मानसिक रूप से गहरा असर डालते हैं। कई लोगों ने दावा किया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देने लगीं और उनके आसपास अजीब घटनाएं होने लगीं।
क्यों कहा जाता है इसे श्रापित फिल्म?
इस फिल्म से जुड़ी सबसे खतरनाक बात यह है कि इसे देखने के बाद कई लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। 1988 में जब इसे पहली बार थिएटर में रिलीज किया गया था, तो उसी थिएटर में आग लग गई और वहां मौजूद सभी लोग मारे गए। दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर थिएटर में आग प्रोजेक्टर रूम से लगती है, लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ।
इसके बाद लंबे समय तक यह फिल्म कहीं रिलीज नहीं की गई। जब इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया गया तो कुछ समय बाद इसे वहां से भी हटा दिया गया। कहा जाता है कि जिन लोगों ने इस फिल्म को देखा, उनमें से कई मानसिक रूप से बीमार पड़ गए या उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
‘Antrum’ सिर्फ एक फिल्म या शैतानी शक्ति?
कुछ लोगों का मानना है कि ‘Antrum’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इसके अंदर शैतानी ताकतें छुपी हैं। कहा जाता है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं जिनमें छिपे हुए शैतानी संदेश (Subliminal Messages) हैं। कई लोगों ने दावा किया कि फिल्म देखते समय उन्हें स्क्रीन पर अजीबोगरीब आकृतियां और डरावनी परछाइयां दिखाई दीं।
फिल्म से जुड़े कुछ रहस्यमय किस्से:
- 1979 के फिल्म फेस्टिवल में अचानक प्ले होना: इस फिल्म को 1979 में एक फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, लेकिन किसी को नहीं पता कि इसकी रील वहां कैसे पहुंची। आश्चर्य की बात यह थी कि कई बार बिना किसी इंसान के इसे ऑन किए ही फिल्म चलने लगती थी।
- वर्कर्स की रहस्यमय मौतें: फिल्म फेस्टिवल के बाद कई इवेंट मैनेजर और वर्कर्स की अचानक मौत हो गई।
- थिएटर में आग लगना: 1988 में जब इसे थिएटर में दिखाया गया, तो वहां आग लग गई और सभी दर्शकों की मौत हो गई।
क्या आप इस फिल्म को देख सकते हैं?
अगर आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म को कहां देखा जा सकता है, तो बता दें कि इसे कुछ समय के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया। अब इसे देख पाना लगभग नामुमकिन है।
कुछ लोगों का मानना है कि ‘Antrum’ को लेकर फैलाई गई कहानियां सिर्फ एक प्रचार रणनीति (Marketing Gimmick) हो सकती हैं। वहीं, कुछ लोग इसे पूरी तरह से शैतानी ताकतों से जुड़ा मानते हैं। सच्चाई जो भी हो, लेकिन इस फिल्म को देखने से पहले लोगों को चेतावनी दी जाती है कि वे अपने जोखिम पर इसे देखें।