YouTube, दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म, अब 20 साल का हो चुका है। 14 फरवरी 2005 को शुरू हुआ यह सफर आज अरबों यूज़र्स और वीडियो तक पहुंच चुका है। जाने इस ब्लॉग में पूरी जानकारी ? 

YouTube:-YouTube अब 20 साल का हो चुका है। 14 फरवरी 2005 को शुरू हुआ ये प्लेटफॉर्म आज दुनियाभर के यूज़र्स के लिए एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर किसी को अपनी बात कहने और सुनने का मौका मिलता है। शुरुआत में इसका मकसद सिर्फ वीडियो शेयर करना था, लेकिन आज यह मनोरंजन, शिक्षा, खबरें, संगीत, गेमिंग और यहां तक कि जीवन बदलने वाले करियर बनाने का माध्यम बन चुका है।
👨💻 तीन दोस्तों की सोच, जो बदल गई दुनिया
YouTube की शुरुआत चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम ने की थी। तीनों ने मिलकर इसे 2005 में बनाया और 14 फरवरी 2005 को वेबसाइट को रजिस्टर किया गया।
पहला वीडियो – “Me at the Zoo” सिर्फ 19 सेकंड लंबा था, जिसे को-फाउंडर जावेद करीम ने San Diego Zoo में शूट किया था। इस वीडियो में वो हाथियों के सामने खड़े होकर कुछ साधारण सी बातें कर रहे थे। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यहीं से एक डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो चुकी है।
💰 1.65 बिलियन डॉलर में Google की झोली में
YouTube की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखकर Google ने इसे नवंबर 2006 में 1.65 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। तब से YouTube, Google की एक सहायक कंपनी (subsidiary) के तौर पर काम कर रहा है।
🔢 आंकड़े जो चौंकाते हैं
-
20 अरब से ज्यादा वीडियो अब तक YouTube पर अपलोड हो चुके हैं।
-
हर दिन औसतन 20 मिलियन (2 करोड़) वीडियो अपलोड किए जाते हैं।
-
2024 में, यूजर्स ने रोजाना 100 मिलियन से ज्यादा कमेंट्स किए।
-
हर दिन 10 मिलियन कमेंट्स को क्रिएटर्स ने “हार्ट” किया।
-
औसतन 3.5 अरब से ज्यादा लाइक्स रोजाना यूजर्स वीडियो पर देते हैं।
-
YouTube पर 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो ऐसे हैं जिन्हें 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
🎵 YouTube Music और Kids की भी हो रही है सालगिरह
-
YouTube Music और YouTube Kids दोनों अब 10 साल के हो गए हैं।
-
दिलचस्प बात ये है कि YouTube Music को पहले कोडनेम “Woodstock” से जाना जाता था।
🔧 नए फीचर्स भी आ रहे हैं
YouTube सिर्फ वीडियो शेयरिंग का प्लेटफॉर्म नहीं रहा, ये अब एक इंटरऐक्टिव कम्युनिटी बन चुका है। यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स भी लॉन्च किए जा रहे हैं:
-
YouTube TV के लिए कस्टमाइज्ड MultiView – एक साथ कई लाइव स्ट्रीम देखना होगा और भी आसान।
-
Voice Reply फीचर – अब आप कमेंट्स का जवाब आवाज़ से दे सकेंगे।
-
Ask Music फीचर – जो आपके मूड और स्टाइल के हिसाब से गाने सजेस्ट करेगा।
YouTube अब सिर्फ एक वेबसाइट नहीं है, बल्कि ये एक डिजिटल संस्कृति बन चुका है। यहां हर दिन लाखों लोग अपना हुनर दिखाते हैं, अपनी बातें कहते हैं और दूसरों की बातें सुनते हैं। आने वाले सालों में YouTube और भी ज्यादा AI आधारित इंटरफेस, रियल-टाइम इंटरेक्शन, और मल्टी-प्लेटफॉर्म एक्सपीरियंस की तरफ बढ़ रहा है।
20 साल पहले San Diego Zoo के बाहर शूट किया गया एक 19 सेकंड का वीडियो आज अरबों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुका है। YouTube सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि वो प्लेटफॉर्म है जिसने आम लोगों को भी स्टार बना दिया, और डिजिटल दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया।